नेहा कक्कड़ ने अपने गाने ‘लॉलीपॉप’ पर ट्रोलिंग का दिया जवाब

img-fluid

टोनी कक्कड़ का ‘लॉलीपॉप लॉलीपॉप’ गाने पर रिएक्शन

मुंबई। टोनी कक्कड़ ने अपने नए गाने ‘लॉलीपॉप लॉलीपॉप लॉलीपॉप’ पर मिले कमेंट्स के बारे में खुलकर बात की है। नेहा कक्कड़ के साथ मिलकर तैयार किया गया यह गाना काफी चर्चा में है। गाने की वीडियो और लिरिक्स देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुड़ी रही है, जिसमें कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

नेगेटिविटी पर टोनी का मजेदार रिएक्शन

टोनी कक्कड़ ने कहा कि उन्हें गाने को लेकर हो रही नकारात्मक टिप्पणियों से कोई परेशानी नहीं है। एक वायरल वीडियो में वे कहते हैं, “वन लॉलीपॉप, टू लॉलीपॉप, थ्री लॉलीपॉप… अरे, मजा आ रहा है सभी कमेंट्स पढ़ने में। यह पॉप म्यूजिक है, ट्रोलिंग तो होगी ही। लेकिन इस गाने के लिए बड़ी ऑडियंस है, जिसे नकारा नहीं किया जा सकता।”

आर्थिक पहलू पर जोर

टोनी ने आगे कहा, “‘कोई अपना होगा’ और ‘ये जिंदगी बता दे’ जैसे गानों को प्रोड्यूस करने में जो निवेश होता है, वह इन्हीं वायरल वीडियो से आता है। इसलिए धन्यवाद, गाने को वायरल करो, और प्यार या गाली जो भी देना है, दो, बस व्यूज बढ़ाओ।”

दर्शकों की प्रतिक्रिया

गाने को लेकर दर्शकों की राय खासी मिली-जुली रही। एक यूजर ने लिखा, “नेहा कक्कड़ का टैलेंट अब ढिंचक पूजा के स्तर पर आ गया है। विश्वास नहीं होता कि यही आर्टिस्ट पहले भारतीय म्यूजिक चार्ट्स पर राज कर रही थीं।” वहीं, एक अन्य ने टिप्पणी की, “क्या हो गया है नेहा कक्कड़ को? क्या वह अपने रास्ते से भटक गई हैं? उन्हें लगता है कि वे के-पॉप वाइब दे रही हैं, लेकिन वो अच्छी नहीं लग रही हैं?”

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *