रांची में स्कूली छात्रा के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Rape with School Girl in Ranchi (रांची) : नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना शनिवार रात की है, जब आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग के पड़ोस में रहता है और दोनों परिवार एक दूसरे के पड़ोसी हैं। शनिवार रात जब नाबालिग घर में अकेली थी, तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। (Rape with School Girl in Ranchi)

यह भी पढ़े: झारखंड के इन इलाकों में आज 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली…

नाबालिग ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों ने सुखदेवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग का बयान लिया और उसका मेडिकल भी कराया। रांची कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपी के बारे में जानकारी मिली है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top