Nepal Earthquake : नेपाल में फिर भूकंप के झटके से दहशत

Nepal Earthquake : नेपाल में आज फिर भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समय के अनुसार लगभग 12:58 बजे आया। भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई में था। चुंकी इस भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है। दो दिन पहले भी नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल के साथ ही आसपास के कई देशों भी भूकंप आया था। तिब्बत में इस भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई थी। इस भूकंप के कारण तिब्बत में करीब 130 लोगों की जान चली गई थी। ( Nepal Earthquake )

ये भी पढ़ें… 24 घंटों में 20 बार कांपी धरती, 126 की मौत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top