इंटरव्यू लेने गई महिला पत्रकार की गोद में बैठ गए नेताजी… जाने पूरा मामला

West Bengal Journalist Sexual Harassment | पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज ( R G Kar Medical College and Hospital ) में डॉक्टर से रेप के बाद हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस बीच प्रदेश में एक महिला पत्रकार के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला सामने आया है. महिला पत्रकार के साथ यह घटना तब हुई जब वह उसका इंटरव्यू करने गई थीं.

महिला पत्रकार ने कहा वह एक सीपीएम नेता का इंटरव्यू लेने गई थीं तब उसने उसका यौन उत्पीड़न किया. सीपीएम नेता का नाम तन्मय भट्टाचार्य है. महिला पत्रकार ने इस घटना का जिक्र फेसबुक लाइव में किया. उन्होंने कहा कि वह सीपीएम नेता का इंटरव्यू लेने के लिए पहुंची थीं इसके बाद वह नेता इंटरव्यू देने के बहाने उसकी गोद में आकर बैठ गया.

इतना ही नहीं पत्रकार ने कहा कि उसे पहले भी भट्टाचार्य के घर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था. उसे लोगों को छूने की आदत है. वह मेरा हाथ छूता था लेकिन उसने परिणाम के डर से कभी इसकी शिकायत नहीं की. महिला पत्रकार ने कहा कि इस बार जो हुआ वह बहुत ज्यादा था.

यह भी पढ़े : युवक को तालिबानी सजा, बंधक बनाया रात भर की मारपीट, चेहरे पर थूका, सिर मुंडवाकर छोड़ा

कुछ लोगों को समस्या होती है

महिला पत्रकार ने आगे कहा कि उसे यकीन नहीं है कि सीपीएम अपने नेता पर कोई कार्रवाई करेगा. ( West Bengal Journalist Sexual Harassment )इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. कुछ लोगों को इस प्रकार की समस्या होती है.

महिला पत्रकार ने कहा कि उसने इस मामले की एफआईआर बारानगर थाने में दर्ज कराई है. वहीं मामले का खुलासा होने के बाद सीपीएम ने तन्मय भट्टाचार्य को सस्पेंड कर दिया है. पार्टी ने कहा कि वह इस मामले की इंटरनल जांच भी कराएगी .

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top