न्यू काली पूजा समिति डोरंडा का पट कल शाम को सात बजे खुलेगा

रांची। न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर रोड की वार्षिक पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यहॉ कोविड महामारी को देखते हुए छोटे स्तर पर ही सही पर खूबसूरत पंडाल तैयार किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि कल 4 नवंबर को संध्या 7:00 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। पांच पुरोहितों के द्वारा एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद माता की विधि विधान से पूजा प्रारंभ की जाएगी। जो देर रात्रि तक कोविड गाइडलाइन के अनुसार चलेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक मोनू घोष, टापू घोष, नवरत्न वाली, संजय घोष, अध्यक्ष शंभू गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू दास, बापी घोष, नंदकिशोर राम, राजेश झा, अनिल प्रधान, मिठू घोष, शंकर राम, सचिव अजय घोष, सह सचिव बिट्टू घोष, बाबू सोना दास, विक्की घोष, नितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार, धीरज गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रंतु उरांव, राजा सिंह, प्रचार मंत्री अमित गुप्ता, भेग प्रभारी विकल घोष, राजू दास, दीपू जायसवाल, मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, देवेश दत्ता, मनोज नायक, सजल घोष, राहुल दास, रजत वर्मा, शुभम घोष, मनीष उराव, सुजीत, बंटी घोष, राहुल घोष और अक्षत गुप्ता सहित अन्य सदस्य का योगदान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top