नोरा फतेही ने दाऊद इब्राहिम ड्रग्स मामले में अपनी प्रतिक्रिया साझा की

नोरा फतेही ने ड्रग गैंग से जुड़े आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

मुंबई: डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक ड्रग मामले में अपने नाम आने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। श्रद्धा कपूर और अन्य नामों के साथ नोरा का नाम भी इस मामले में सामने आया, जिससे अभिनेत्री ने तुरंत सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए गए एक नोट में उन्होंने यह बताया कि इन अटकलों का उनसे कोई संबंध नहीं है और वह अपने काम में अत्यधिक व्यस्त रहती हैं।

नोरा ने अपने बयान में कहा, “मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं होती। मैं हमेशा उड़ानों में होती हूं और अपने काम में इतनी व्यस्त हूं कि मेरी कोई निजी जिंदगी नहीं है। मैं अपने आप को ऐसे लोगों और घटनाओं से पूरी तरह दूर रखती हूं। छुट्टियों में, मैं या तो दुबई के समुद्र तट पर होती हूं या अपने पुराने दोस्तों के साथ समय बिताती हूं। मेरा पूरा दिन और रात मेरे लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने में व्यतीत होती है।”

‘मुझे बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है’

ड्रग पार्टी से जुड़ने के आरोप पर नोरा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आगे कहा, “आप जो भी पढ़ते हैं, उस पर विश्वास मत करें। ऐसा लगता है कि मेरा नाम आसान लक्ष्य के रूप में बार-बार लिया जा रहा है। लेकिन इस बार मैं ऐसा नहीं होने दूंगी। पहले भी मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए थे, लेकिन वे चालें सफल नहीं हो पाई।”

‘मैं चुपचाप देख रही थी’

नोरा ने अपने बयान में कहा, “मैं देख रही थी कि कैसे लोग मेरे नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट बनाने के लिए कर रहे थे। कृपया मेरा नाम उन स्थितियों में मत घसीटिए जिनका मुझसे कोई लेनादेना नहीं है, वरना इसकी गंभीर परिणामी हो सकती है।”

दाऊद इब्राहिम ड्रग पार्टी केस की जानकारी

यह मामला मुंबई पुलिस की एक जांच से संबंधित है, जिसमें एक कथित अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट की गतिविधियों को टारगेट किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सिंडिकेट मोस्ट-वॉन्टेड अपराधी सलीम डोला द्वारा चलाया जा रहा है, जो दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। इसी जांच के दौरान कुछ बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top