सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के आवास की कुर्की की नोटिस

पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, 30 दिनों में न्यायलय में हाजिर होने का आदेश

जमशेदपुर। सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के मानगो उलीडीह बस्ती स्थित आवास पर कदमा पुलिस ने कुर्की का इश्तहार चिपकाया है। पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ मुखे के आवास पहुंची और घर के बाहर इश्तहार चिपकाया। नोटिस में मुखे को 30 दिनों के अंदर न्यायलय में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। 30 दिनों के अंदर अगर मुखे न्यायलय न्यायलय में प्रस्तुत नही होता है। तो अग्रतर कार्रवाई करते हुए पुलिस उसके घर की कुर्की करेगी। ज्ञात हो कि बीते दिनों कदमा भाटिया बस्ती निवासी एक महिला ने मूखे के खिलाफ कदमा थाना में अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति विदेश में रहकर काम करता है। पति से संबंध सही नही होने के कारण वह मुखे से मिलकर मामले को सुलझाना चाहती थी। इस बीच मुखे उसके घर आना जाना करता था। मुखे ने पिस्टल का भय दिखाकर उसके साथ यौन शोषण किया था। महिला ने पुलिस को वीडियो भी उपलब्ध कराया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top