भारतीय नववर्ष पर 22 मार्च की सुबह बड़ा तालाब में होगा दीपदान

संस्कृति संवर्द्धन समिति झारखंड तैयारी में जुटी

रांची। हर वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन 22 मार्च की सुबह 5:00 बजे बड़ा तालाब में सूर्य मंदिर के समक्ष दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संस्कृति संवर्द्धन समिति झारखंड के तत्वावधान में होगा। समिति के अध्यक्ष शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च की सुबह प्रार्थना एवं भजन के साथ कार्यक्रम आरंभ होगा। इसके बाद चिन्मय मिशन आश्रम के स्वामी परिपूर्णानंद जी नव वर्ष कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वचन देंगे। डॉ सिंह ने बताया कि सूर्योदय होते ही बड़ा तालाब में दीपदान कर भगवान सूर्य की आरती होगी। इस अवसर पर मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी किया जाएगा। उन्होंने सनातन समाज से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में दीपदान कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय नववर्ष की खुशियां मनाएं। बताया कि चैत्र प्रतिपदा और भारतीय नव वर्ष की बधाईयां के साथ नवरात्र के प्रारंभ की शुभकामनाएं दी जाएगी। सोमवार को ईस्ट जेल रोड स्थित प्रभावती हॉस्पिटल में संस्कृति संवर्धन समिति झारखंड की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में डॉक्टर सिंह के अलावा सचिव श्रीमती कमलेश मीड्ढा, कोषाध्यक्ष अनुनए मंत्री, राकेश कुमार, श्रीमती ममता सिन्हा, श्रीमती प्रतिभा गोयल, श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, श्रीमती नीलू मौसी, श्रीमती पूनम गुप्ता, विजय जालान आदि मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top