नेतरहाट मार्ग पर भूस्खलन, यात्रियों में दहशत

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

लातेहार से नेतरहाट जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन की घटना से यात्रियों में दहशत है। यह घटना लातेहार जिला मुख्यालय को सरयू, गारू, महुआडांड़, और नेतरहाट से जोड़ने वाली सड़क पर हुई है। सरयू घाटी में भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, हालांकि, तेज़ी से मरम्मत की जा रही है।

घाटी में यातायात ठप

भरी गाड़ियों का आवागमन थम गया है। लेकिन, छोटे वाहन अब भी सावधानी से चल रहे हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि भूस्खलन से क्षेत्र में भय का माहौल है।कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह ने कहा कि गार्ड वाल काफी पुरानी हो चुकी थी और भारी बारिश की वजह से तेज बहाव ने इसे नुकसान पहुँचाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top