📌 गांडीव लाइव डेस्क:
जमशेदपुर की सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात को कुंआ मैदान में कार्यवाही करते हुए 98 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पास से 2200 रुपये की नगदी भी प्राप्त हुई। यह जानकारी रविवार को डीएसपी भोला प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
आरोपी का परिचय
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का नाम राजू लोहार बताया गया, जो सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती, गणेश मंदिर के पास का निवासी है। पुलिस ने बताया कि उसे पहले भी इसी तरह के नशे के कारोबार में दो साल से अधिक समय तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर से नशे के कारोबार में शामिल हो गया था।
छापेमारी टीम
छापेमारी करनी वाली टीम में डीएसपी भोला प्रसाद सिंह, सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, युवराज कुमार, और एएसआई महेंद्र सिंह शामिल थे।
यह खबर अभी अपडेट हो रहा है ।

प्रातिक्रिया दे