सरायकेला-चाईबासा मुख्य सड़क पर सदर थाना अंतर्गत कुली गांव के दो ट्रेलर( अत्यधिक भारवाही ट्रक) की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे एक ट्रेलर के चालक की मौत हुई जबकि दूसरा चालक फरार हो गया था. घटना सोमवार देर रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है.
सरायकेला पुलिस ने केबिन में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत से निकाल कर सदर अस्पताल भेजा. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत चालक सूदन यादव बिहार के पटना निवासी था.
दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन काफी समय के लिये ठप हो गया था. रात के समय बहुत ही तीव्र गति से चलनेवाले भारी वाहनों के कारण आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अगल-बगल के बस्ती वालों में काफी आक्रोश है.