सीयूजे में इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू


बैचलर-पीजी स्तर के 18 कोर्स के 758 सीटों के लिए 25 सितंबर तक करें आवेदन

रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (सीयूजे) के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए इंटीग्रेटेड (बैचलर-पीजी) कोर्स में नामांकन के लिए काउंसिलिंग की सीयूजे में इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरूलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। नामांकन समन्वयक डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नोटिस जारी की गई है। इस बार यूनिवर्सिटी ने इंटीग्रेटेड बैचलर-पीजी स्तर के 18 पाठ्यक्रमों में सीयूसीईटी-2022 परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को काउंसिलिंग व नामांकन के लिए खुला पंजीकरण आमंत्रित किया गया है। इस बार इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम में 758 सीटें हैं। सीयूजे में इन पाठ्यक्रमों में नामांकन लेने के इच्छुक अ•यर्थियों को यूनिवर्सिटी के पोर्टल- पर खुद को पंजीकृत करना आवश्यक है।

महिलाओं के लिए शुल्क 200 रूपए
इच्छुक अभयर्थी 25 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शुल्क प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए सामान्य वर्ग/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपये और एससी/एसटी,पीडब्ल्यूडी के लिए 400 रुपये और महिलाओं के लिए 200 रुपये हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है।

25 सितंबर तक कर सकते है कागजातों को अपलोड
नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान और मूल दस्तावेज/प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करने की अवधि 25 सितंबर तक है। पहली मेधा सूची 29 सितंबर, को जारी की जाएगी। जिस पर अभयर्थी 10 अक्तूबर से नामांकन शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।

दूसरी मेधा सूची 13 व तीसरी 20 अक्टूबर को होगी जारी
सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरी मेधा सूची 13 अक्तूबर को जारी की जाएगी। दूसरी सूची में आए अभयर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की समय सीमा 17 अक्तूबर, तक होगी। इसके बाद भी सीटों के रिक्त रहने की स्थिति में तीसरी और अंतिम मेधा सूची 20 अक्तूबर, 2022 को जारी की जाएगी। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए प्रवेश पानेवाले विद्यार्थियों की पहली लिस्ट 11 अक्तूबर, को सीयूजे की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू होने की सं•ाावना है। अभयर्थी सीयूजे में नामांकन संबंधित जानकारी के लिए इसकी वेबसाइट को देखते रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top