रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जारी किया आदेश
रांची। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी के मद्देनजर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला के सभी स्कूलों को कल 27.12.2025 से 31.12.2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 27.12.2025 से 31.12.2025 तक स्थगित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया गया है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे।
