चितरी घाघ मेला नदी में डूबने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

चितरी ऐतिहासिक घाघ मेला का लुप्त उठाने दूर दूर से आए दर्शकों

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

लोहरदगा//सेन्हा – डांडू पंचायत के चितरी कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू पंचायत स्थित मेला में मिठाई दुकान लगाए युवक की मौत नहाने के दौरान हो गई है।
बताया जाता है कि युवक को पानी की गहराई का अनुमान नही होने के कारण हादसा हुआ है। चितरी ऐतिहासिक घाघ मेला का लुप्त उठाने दूर दूर से आए दर्शकों ने अपने सुविधा के अनुसार कोयल नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी दरमियान युवक कोयल नदी में नहाने के लिए पानी मे घुसा की गहरे पानी में चला गया। जिसे आनन फानन में मौजूद लोगों ने पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भंडरा थाना क्षेत्र के भौरों निवासी निरंजन साहू के 25 वर्षीय पुत्र आनन्द साहु के रूप में किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top