तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइिकल में लगी आग
हजारीबाग। इंटरमीडिएट परीक्षा का अंतिम पेपर देकर घर लौट रहे चार परीक्षार्थियों को दुखद अंत हो गया। सोमवार को बड़कागांव के दो परीक्षा केंद्रों में इंटर परीक्षा का अंतिम पेपर देकर पांच विद्यार्थी दो बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। कर्णपुरा कॉलेज से एक बाइक पर दो और आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक बाइक पर तीन परीक्षार्थी सवार होकर निकले। बड़कागांव-टंडवा रोड के महटिकरा गांव के समीप दोहरनगर के पास दोनों बाइक की आमने-सामने हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन परीक्षार्थियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो को रिम्स रेफर किया गया, जिसमें एक और छात्र की मौत रास्ते में ही मौत हो गई। मरनेवालों में दो विद्यार्थी नगड़ी और दो महटिकरा के थे। बड़कागांव की ओर से महटिकरा की ओर जा रही बाइक जेएच 02 बीजी-8221 पर दो छात्र मोहम्मद समीर (20 वर्ष) पिता मो ताहिर और मो साहिल उर्फ नेपाली (22 वर्ष) पिता मो सलामत ग्राम नगड़ी थाना डाड़ीकला (बड़कागांव) एवं महटिकरा की ओर से बाइक जेएच 01 ईडब्ल्यू-9659 अपाचे से दिलीप कुमार (20 वर्ष) पिता दिलेश्वर महतो, अनिल कुमार (18 वर्ष) पिता सुखदेव महतो उर्फ सुकुल महतो और नीतीश कुमार (22 वर्ष) पिता सत्येंद्र महतो बड़कागांव की ओर आ रहे थे। नगड़ी के दोनों परीक्षार्थी बड़कागांव के इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में इंटर के छात्र थे। जो आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में परीक्षा लिखकर घर जा रहे थे। वहीं महटिकरा निवासी मृतक दिलीप कुमार एवं दोनों घायल छात्र कर्णपुरा इंटर कॉलेज के छात्र थे। जो आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में ही परीक्षा लिखकर पहले घर गए और घर से पुन: बड़कागांव चौक आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार छात्र पहले पांच फीट मोटरसाइकिल से ऊपर उड़ गए और जमीन पर आकर गिरे। तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दोनों बाइक में आग लग गई।