Palamu Accident: 2 बाइक की टक्कर में 2 की मौत

Palamu Accident: पलामू जिले सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। दोनों मकर संक्रांति के मेले से लौटत रहे थे जब यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर खेंद्रा गांव के पास हुई, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 17 साल के धीरज कुमार और 19 साल के सरीकुस अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

वहीं पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थी, जिससे यह हादसा हुआ। धीरज कुमार खेंद्रा गांव का रहने वाला था और मेला देखकर अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। वहीं, सरीकुस अंसारी मंदेया गांव का निवासी था और दूसरी दिशा से आ रहा था। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। (Palamu Accident)

ये भी पढ़े… रांची में बीच सड़क पर दफनाया शव, दहशत में लोग..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top