पलामू दुर्घटना: सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकराई पिकअप, एक मृत, चार घायल, सड़क जाम

​पलामू: हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के निकट मंगलवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर एक टेंपो सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

​घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद 60 वर्षीय बिहारी पासवान को मृत घोषित कर दिया गया। सभी घायल लोग हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहु लपेया गांव के निवासी हैं।

​डॉक्टरों ने घायलों में से 45 वर्षीय कलावती देवी की स्थिति को गंभीर मानते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों में नन्हकी देवी (40 वर्ष), अंजलि कुमारी (3 वर्ष) और परमशीला देवी (24 वर्ष) का इलाज हुसैनाबाद अस्पताल में जारी है।

ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

​इस घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी तंजीलुल मनान मनौवर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ कुकही मोड़ के पास हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top