पलामू एसडीओ के पेशकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

30 हजार घूस ले रहा था अशोक कुमार, धराया


पलामू। सदर एसडीओ राजेश शाह के पेशकार अशोक कुमार को पलामू एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अशोक कुमार घूस के रूप में 30 हजार ले रहा था। एसीबी को शिकायत मिली थी कि पेशकार ने रिश्वत की मांग की है। जिसके बाद शिकायत के आधार पर जांच की गई। जांच में शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद अशोक कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम पेशकार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एसीबी की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा गया है। जानकारी के मुताबिक वादी मुबारक हुसैन ने एसीबी को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया था। शिकायत में कहा गया था कि 2017 में चैनपुर गांव के ही जलुदीन अंसारी द्वारा 133 सीआरपीसी के तहत एसडीएम कोर्ट में केस किया था केस खारिज हो चुका है। इनके बावजूद उनके वकील और एसडीएम के पेशकार अशोक कुमार ने बताया कि इसके लिए एसडीएम साहब को 25 हजार और 5 हजार हमको देना होगा। तभी जाकर काम हो पायेगा। मुबारक हुसैन ने कहा कि मैं बहुत गरीब आदमी हूं। इतना पैसा नहीं दे पाएंगे। लेकिन पेशकार अशोक कुमार नहीं माने और बोले कि 30000 तो देना ही पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top