ईडी की रिमांड में पूछताछ के दौरान पंकज मिश्रा की बिगड़ी तबियत, रिम्स में भर्ती

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया रिम्स, डॉक्टरों ने कई तरह के जांच लिखे

रांची। सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा इन दिनों ईडी के रिमांड पर है। ईडी विभिन्न मामलों को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इसी बीच वह बीमार हो गए, जिसके बाद आज उन्हें कड़ी सुरक्षा में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करया गया है। समाचार लिखे जाने तक रिम्स के डॉक्टरों के द्वारा उनका चेकअप किया जा रहा था। पंकज मिश्रा को रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने कई तरह के जांच लिखे है। जिस कारण पंकज मिश्रा की जांच हो रही है। इससे पहले ईडी की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे रिम्स लाया। इलाज के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखा गया है। जानकारी हो कि ईडी ने सीएम प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। वह 1 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे। ज्ञात हो कि अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये जमा थे। जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है। इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और 5.34 करोड़ नकद जब्त किये गये थे। तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने साइट से अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच स्टोन क्रशर, पांच अवैध बंदूक और कारतूस भी जब्त किए थे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर बीते चार जून को केस दर्ज किया था। उन पर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके तहत उन्हें अभियुक्त बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top