पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी…

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस पर पप्पू यादव ने कहा कि जिसे जब मारना है, मार दे। मैं सच्चाई और देश के लिए एक लाख बार मरने के लिए तैयार हूं।

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने पप्पू को 24 घंटे का समय दिया है और कहा है कि 24 घंटे के अंदर तुम्हें मार देंगे। ये धमकी व्हाट्सऐप के जरिए दी गई है, जिसमें एक बड़ा ब्लास्ट दिखाया गया है और 24 घंटे का समय दिया गया है। धमकी भेजने वाले ने गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से ये धमकी दी है। 

धमकी मिलने पर पप्पू ने क्या कहा?

पप्पू यादव ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले महीने से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। मैं धमकी की परवाह नहीं करता लेकिन कौन लोग धमकी दे रहे हैं, क्या मकसद है, किसके लिए काम कर रहे हैं, जेल के भीतर से धमकी क्यों मिल रही है? यह जांच का विषय है।

उन्होंने कहा कि सरकार मेरी सुरक्षा करे या ना करे, कम से कम लोगों के सामने यह जरूर बताएं कि आखिर धमकी क्यों मिल रही है। अगर सच बोलने की यही सजा है तो ऐसी सजा मैं हजार बार भुगतने के लिए तैयार हूं। मुझे जान की बिल्कुल ही परवाह नहीं है लेकिन सरकार को यह जरूर बताना चाहिए कि जेल के अंदर से कैसे धमकी मिल रही है। कभी विदेश से तो कभी देश के भीतर से यह धमकियां, आखिर कौन लोग हैं, किसकी सह पर यह सब हो रहा है। 

पप्पू यादव ने कहा कि इन धमकियों से मैं नहीं डरता। डर और नफरत नाम की चीज पप्पू यादव के अंदर नहीं है। हमारे अंदर सच कहने की हिम्मत है और लड़ने का जज्बा है। मैं एक लाख बार मरूंगा। मैं मरने की तैयारी में हूं। लेकिन मैं इंसानियत के रास्तों को कमजोर नहीं होने दूंगा। अपने सारे दायित्व को निभाऊंगा। देश के लिए कभी भी मरने को तैयार हूं। केजरीवाल ने भी ये बात कही थी कि आप किसको बख्सते हैं? (इनपुट: पूर्णिया से जेपी मिश्रा)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top