Patna Crime: पटना में महाराष्ट्र के युवक को अपराधियों ने गोलियों से भूना

Patna Crime: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। (patna crime)

Patna Crime Fulwari Thana : अपराधियों की तलाश जारी

फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (SDPO) सुशील कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। किरण भलेरो कुर्जी मोहम्मदपुर रेलवे ट्रैक के पास क्यों गए थे और उन्हें किसने बुलाया था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल घायल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top