पटना एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित
पुणे से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E653 को रात 1:40 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के चलते विमान को लैंडिंग में दिक्कत आई। इस कारण उड़ान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया।
इस विमान को पटना से पुणे लौटने के लिए भी यात्रियों को लेकर उड़ान भरनी थी, लेकिन पटना न पहुंच पाने के कारण इसकी वापसी की उड़ान भी प्रभावित हुई। अंततः फ्लाइट संख्या 6E126, जो पटना से पुणे जाने वाली थी, को रद्द कर दिया गया।