📌 गांडीव लाइव डेस्क:
जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक मोबाइल छिनने के प्रयास में एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। यह घटना इंग्लिश शराब दुकान के सामने हुई, जहां एक व्यक्ति ने चोर की हरकतों का शिकार होने के बाद शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग सक्रिय हो गए और आरोपित को धरदबोचा।
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित नीरज गौरव जो कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रोड नंबर एक के निवासी हैं, शाम करीब 6:30 बजे साकची शराब दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान, एक बदमाश उनकी मोबाइल छिनकर भागने लगा। शोर सुनकर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की पहचान कपाली के गौसनगर निवासी रमजान अंसारी के रूप में हुई।
पुलिस कार्रवाई
स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए लोगों ने आरोपी को साकची थाने में सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रमजान अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रातिक्रिया दे