दहिबाड़ी एरिया 12 में भूमिगत आग पर चलने को मजबूर लोग,बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है

दहिबाड़ी एरिया 12 में भूमिगत आग लगी हुई है जिस कारण वहां पर रहने वाले लोगों का जीना दुर्भर हो चुका है कितने लोग मौत के भय से दूसरे जगह जा चुके है और कुछ परिवार मौत के साये में जीने को मजबूर हैं।

भूमिगत लगी आग का प्रकोप इतना ज्यादा है कि आसपास के घरों में भयंकर रूप से दरारें पड़ गयी है सड़के फट गई है जो दरारें पड़ गयी है उसमें से भयकंर रूप में गैस रिसाव हो रहा है स्थिति इतनी भयावह है कि आसपास का क्षेत्र और सड़क कभी भी जमीन दौज हो सकता है

लेकिन देखने वाला कोई नही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर जो भूमिगत आग लगी हुई है इस कारण कभी भी भीषण घटना घट सकती है इसी रास्ते से छोटे छोटे बच्चे भी स्कूल और कोचिंग क्लास के लिए भी जाते है

लेकिन प्रबंधन और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है भूमिगत आग के कारण

मुगमा -दहिबाड़ी का मुख्य सड़क मार्ग पर बुरी तरीके से दरारें पड़ गयी है जिन दरारों से बुरी तरीके से गैस रिसाव हो रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top