रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में कल से होगी फिजिकल सुनवाई, नोटिस जारी

रामगढ़। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में कल बुधवार से फिजिकल कोर्ट शुरू होगा। अब न्यायालय में सभी मामलों की सुनवाई फिजिकल होगी। इसको लेकर व्यवहार न्यायालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि उच्च न्यायालय की ओर से आज से ही फिजिकल कोर्ट शुरू करने का आदेश दिया गया है। चूंकि आज जिले के अधिवक्ताओं ने स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर अपने को न्यायिक कार्य से बाहर रखा है। ज्ञात हो कि हजारीबाग में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सभी अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। इसलिए न्यायालय में विधिवत फिजिकल सुनवाई बुधवार से ही होगी। इस संबंध में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर ने सभी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को इस आशय का पत्र प्रेषित किया है। उच्च न्यायालय ने व्यवहार न्यायालय में सभी कर्मियों के साथ कार्य शुरू करने का आदेश निर्गत किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top