कर्नाटक को पीएम मोदी ने दी बेंगलुरु-मायसुरु एक्सप्रेसवे की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं जहां उन्होंने मंड्या जिले में एक सार्वजनिक रैली में बेंगलुरु-मायसुरु एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। कर्नाटक में पीएम मोदी हुबली-धारवाड़ में 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने मांड्या में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया जहां लोगों ने फूलों से उनका स्वागत किया। बेंगलुरु-मायसुरु एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पीएम ने एक विशाल रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में, बेंगलुरु-मायसुरु एक्सप्रेसवे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। युवा हमारे राष्ट्र के विकास को देखने में बहुत गर्व कर रहे हैं। ये सभी परियोजनाएं समृद्धि और विकास के रास्ते को खोल देंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top