काशी में पीएम मोदी का आज मेगा शो: तीन किमी. लंबा रोड शो, 3 विधानसभा सीटें कवर करेंगे , 6 घंटे चलेगा ये शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर वाराणसी आएंगे। यहां वह 3 किलोमीटर लंबा रोड शो कर शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से वोट मांगेंगे।इस बीच वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे।शनिवार को खजूरी में जनसभा कर वह वाराणसी की आठों विधानसभा के भाजपा और अपना दल (एस) के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके बाद महमूरगंज क्षेत्र में जनता से संवाद कर वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

मलदहिया से शुरू होगा रोड शो

मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी आएंगे। उनका रोड शो दोपहर लगभग दो बजे मलदहिया से शुरू होगा। यहां वह सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, बुलानाला, चौक होते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक जाएंगे।बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री गोदौलिया, सोनारपुरा से अस्सी होते हुए लंका स्थित मालवीय चौराहा पहुंचेंगे। लंका में वह महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

रूट की छतों पर रूफ टॉप फोर्स

SPG के अभेद्य सुरक्षा घेरे और NSG कमांडो से घिरे रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान 12 IPS संभालेंगे।प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट पर 11 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। रोड शो के रूट पर पड़ने वाली बहुमंजिला इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।

समर्थकों की भीड़ में 1000 महिला-पुरुष पुलिस कर्मी सादे कपड़े में तैनात रहेंगे।केंद्र की शीर्ष खुफिया इकाइयों के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट अलर्ट मोड पर है। रोड शो के रूट पर ड्रोन कैमरे उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी के रोड शो का रूट नो फ्लाइंग जोन रहेगा।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *