लेवी लेने पहुंचे जेपीसी के 2 उग्रवादियों को पुलिस ने घर दबोचा

चतरा। टंडवा थाना के आम्रपाली कोल परियोजना कारोबारी से लेवी मांगना जेपीसी नक्सलियों को महंगा पड़ा है।

चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जेपीसी उग्रवादी के सदस्य बसंत कुमार व अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। टंडवा एसडीपीओ शंभू सिंह के नेतृत्व में गठित टंडवा थाना पुलिस की टीम ने टंडवा-केरेडारी मुख्य पथ स्थित नावाखाप गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी जब्त किया है। विगत 2 नवंबर को कोल कारोबारी केशो साव से एक लाख रुपये की मांग की गई थी। जिसे लेने के लिए उग्रवादी शुक्रवार को टंडवा पहुंचे थे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *