मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीमडीह से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान मुफस्सिल थाना के नीमडीह निवासी सागर मछुआ के रूप में हुई है. पुलिस ने रविवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया. युवक के पास से 53 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि सफेद रंग के कागज के साथ पुड़िया रखा हुआ था. पुलिस ने मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 161/21 धारा -21ए/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है.