जमीन विवाद मामले में फरार चार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, गए जेल

दुमका। जामा थाना क्षेत्र के फड़ासिमल गांव में 54 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुई थी।

इस संघर्ष में एक पक्ष के पथल दर्वे की मौत हो गई थी। इस संबंध में जामा थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे मामले में लोधना गांव के बाबुसल मरांडी पिछले 17 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे लाल वारंटी घोषित कर दिया था। जिसे पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा के आदेशानुसार पर अभियान चलाकर छापेमारी में गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कई वर्षो से आरोपी बाबूसल मरांडी कश्मीर में रह कर काम कर रहा था। जो कि धान काटने के लिए गांव हाल में ही आए हुए थे। य़ह शातिर आरोपी कई बार पूर्व में पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने के कारण पुलिस की पकड़ से बाहर था। वहीं तीसरी मामले में अभियुक्त कुंडाडीह गांव के मोटका पुजहर के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ये पिछले 8 माह से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top