धनबाद। महुदा थाना क्षेत्र में अवैध लोहा गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी गई। कार्रवाई के पहले ही अवैध कारोबारी पुलिस की टीम को देखते ही फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चेक पोस्ट से महज 10 कदम की दूरी पर एक कैंपस के अंदर अवैध लोहे के स्कैप का कारोबार लंबे समय से चल रहा था। जबकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। महुदा सर्किल इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार अवैध लोहे का कारोबार प्रदीप खवास नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। जिसे राजू महतो नामक व्यक्ति ने मोटी रकम लेकर किसी अन्य की जमीन को लीज पर अवैध स्क्रेप का कारोबार करने दिया था। महुदा अंचल इंस्पेक्टर प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि वरीय पुलिस के निर्देश पर अवैध लोहा गोदाम में छापेमारी किया गया। जहां से भारी मात्रा में अवैध लोहा बरामद किया गया है।
प्रातिक्रिया दे