प्रीति ज्वेलर्स लूट का पर्दाफाश, डिलीवरी बॉय बने लुटेरे

रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में हरिहर सिंह रोड पर स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हाल ही में हुई लूट का पुलिस ने शीघ्र ही खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि ये आरोपी पूर्व में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत थे और इसी बहाने इलाके की निगरानी कर लूट की योजना बनाई थी। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में आशुतोष कुमार (गिरीडीह), महेश कुमार वर्मा (गिरीडीह) और मो. सिराज अंसारी उर्फ शेरू (जमुई, बिहार) शामिल हैं। यह घटना 7 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 6:45 बजे हुई। लूट की जानकारी मिलने पर रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सूचित किया गया, जिसके बाद सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार

सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से लगातार छापेमारी की। इसी प्रक्रिया में तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूट का सारा सामान, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और हथियार भी बरामद किए। आरोपियों से TVS राइडर और पल्सर बाइक, पांच मोबाइल फोन, ज्वेलरी की दुकान से लूटा गया सोना-चांदी, एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा गोलियां जप्त की गई हैं।

पूर्व में भी कर चुके हैं अपराध

पुलिस की जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। आशुतोष कुमार के खिलाफ गिरीडीह में कई मामले दर्ज हैं। सिराज अंसारी को 2023 में जेल भेजा गया था, जबकि महेश वर्मा 2021 में चोरी के मामले में छह महीने तक जेल में रहा था।

बरियातू थाना में मामला दर्ज

इस मामले में बरियातू थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में सदर डीएसपी संजीव बेसरा, बरियातू थानेदार मनोज कुमार, सदर थानेदार कुलदीप कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों और तकनीकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top