ED ने मांगा 14 दिनों का रिमांड
खनन घोटाले में चल रही ED की कार्रवाई के तहत प्रेम प्रकाश को ED ने कोर्ट में प्रस्तुत किया. ईडी कोर्ट में प्रस्तुत करने के साथ ही ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों का रिमांड मांगा है. ईडी सूत्रों के अनुसार ईडी को इस मामले में 6 से 8 दिनों की रिमांड मिल सकती है. इससे पहले गुरुवार की सुबह ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. बुधवार को उनके 16 ठिकानों पर ईडी ने छापामारी की थी. इससे पहले भी ईडी उनके कई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है.