राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, तैयारियों का जायजा लेने खूंटी पहुंचे मुख्य सचिव व डीजीपी


रांची। 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही है। राष्ट्रपति दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खूंटी में तैयारियां चल रही है। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, रांची जोनल आईजी, आईजी अभियान, डीआईजी समेत कई अधिकारी खूंटी पहुंचे। खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर के फुटबॉल मैदान में राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना है। जिसको लेकर अधिकारियों ने बिरसा कॉलेज परिसर का जायजा लिया। इसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी समेत पूरा महकमा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू के लिए रवाना हो गये हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top