
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी कास्वर्गवासहो गया है। हीराबेन मोदी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी और अस्पताल में भर्ती थी। 100 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पी एम ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम।मां मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है उन्होने कहा कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।हीरा बा ने आज तड़के साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। इस बीच पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद हीराबेन मोदी अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थी और उनका हालचाल जानने के लिए खुद पीएम भी अस्पताल पहुंचे थे।अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया और गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।वही पीएम मोदी की मां के निधन पर तमाम राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। और सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।