गोड्डा के बसंतराय के मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज विवाद को लेकर
गोड्डा। बसंतराय के मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्राचार्य डा नजीरुद्दीन की हत्या कर दी गयी। कॉलेज विवाद को लेकर हत्या गोली मार कर की गयी है। आज सुबह महागामा थाना के दियाजोरी के पास से उनका शव बरामद किया गया है। गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे प्राचार्य डा नजीरुद्दीन का अपहरण कर लिया गया था। प्राचार्य हत्याकांड में उनकी पत्नी फातमा खातून ने अपहरण के बाद ही हत्या की आशंका जताते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद बसंतराय थाना में नौ लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रुस्तम अली सहित उनके कई परिजन शामिल हैं। मुख्य आरोपी मो शाकिर उर्फ चुन्ना पूर्व प्राचार्य का ही पुत्र है। वह भी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर था। लेकिन वित्तीय अनियमितता के बाद उसे हटा दिया गया था। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मो रुस्तम अली और वर्तमान प्राचार्य डा नजीरुद्दीन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। प्राचार्य नजीरुद्दीन की हत्या को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्यारोपी मो शाकिर उर्फ चुन्ना ने पुलिस के समक्ष कबूल भी कर लिया है कि कॉलेज विवाद में ही उन्होंने अपने चाचा सह प्राचार्य डा नजीरुद्दीन की हत्या की है।
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मामले को लेकर पुलिस ने अपहरण में उपयोग में लाई गई काले रंग की वेन्यू कार सहित प्राचार्य को मौत के घाट उतारने में संलिप्त मो शाकिर उर्फ चुन्ना सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राचार्य के चालक अमन पासवान को •ाी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी कपिलदेव दास और मो मंसूर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी नाथू सिंह मीना ने इसकी पुष्टि की है।
गेरुवा नदी पुल के समीप से हुआ था अपहरण
देर शाम लौटने के क्रम में कोरियाना चेकपोस्ट के निकट गेरुवा नदी पुल में पहले से ही घात लगाए बैठे नकाबपोश पांच अपराधियों ने हथियारों के बल पर प्राचार्य को अगवा कर लिया था। प्राचार्य के अपहरण की सूचना के बाद गोड्डा पुलिस की ओर से झारखंड, बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी रात छापेमारी की गई। आज अलहे सुबह महागामा के दियाजोरी के पास प्राचार्य का शव बरामद किया गया।

प्रातिक्रिया दे