डीएवी रजरप्पा में प्राचार्य ने जूनियर विंग में नये सत्र का किया शुभारंभ

रजरप्पा। डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के नए प्राचार्य बीपी रॉय ने जूनियर विंग की कक्षा यूकेजी से द्वितीय तक (सत्र 2023-24) का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलकोत्सव और आशीर्वचन के साथ हुआ। तत्पश्चात प्राचार्य ने शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ हवन कार्य संपन्न किया। ज्ञात हो कि डीएवी रजरप्पा के सीनियर विंग की कक्षा का आरंभ 5 अप्रैल से हो चुका है। विद्यालय प्राचार्य श्री रॉय ने हवन कार्य के पश्चात उपस्थित शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए तनमन से लग जाएं। उन्होंने सभी अभिभावकों को यह आश्वासन दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सीबीएसई के नियमानुसार विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने अ•िा•ाावकों से अपील की कि बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ हरी सब्जियां जरूर उनके भोजन में शामिल कीजिए। अनुशासन के प्रति सजग रहने की भी अपील की। अंत में उन्होंने नए सत्र में एलकेजी की कक्षा 13 अप्रैल से शुरू होने की बात कही। हवन कार्यक्रम के समय धर्म शिक्षक सत्यकाम आर्य के अतिरिक्त डीएवी जूनियर विंग की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top