ग्राम प्रधान को हाजत में बंद करने के विरोध

महासंघ के दर्जनो पदाधिकारियों ने की बैठक
दोषी पुलिस पर 24 घंटे में कार्रवाई की रखी मांग

रांची। सिलदीरी के ग्राम प्रधान रामसाय पहान को पुलिस द्वारा हाजत में बंद कर दिये जाने के विरोध में कल ग्राम प्रधान संघ के कई पधाधिरी पहले अंचल प्रांगाण में बैठक कर विरोध जताया उसके बाद सभी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से वार्ता की, उसके बाद हिरासत में लिये गये रामसाय पहान को छोड़ा गया।
पहान संघ के पदाधिकारियों ने आरोपी लगया है कि 22 जनवारी को पुलिस बेवजह सिलदीरी के ग्राम प्रधान को पकड़ कर थाना ले जा कर हाजत में बंद कर दिया गया और उसे लात जूता व डंडे से पीटाई की गयी, साथ ही उसे पुलिस वालों ने धमकी भी दी की यदि ज्यादा प्रधानगिरी करोगे तो जान से मार देंगे,और नहीं तो गोली से एनकाउन्टर कर देंगे। इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान संघ की बैठक बुलायी गयी और दुर्व्यव्यवहार करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग रखी गयी। साथ ही दोषी को 24 घंटे के अंदर बर्खास्त करने की भी मांग की गयी। संघ के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से भी मुलाकात की और दोषी पुलिस कर्मी के कारनामें की जानकारी दी।
बैठक में ग्राम प्रधान महासंघ के प्रदेश महासचिव ग्राम प्रधान बालक पहान,पे्रमनाथ मुंडा,जेठू मुंडा,सुखराम पहान,दीपक मुंडा, रामकिश मुंडा, राजेन्द्र मुंडा,मनोज मुंडा,जयनारायण मानकी झीरगा पहान के अलावा कई ग्राम प्रधान व पहान उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top