रघुवर दास के भाई पर लगा हिंसा और धमकी का आरोप…

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

जमशेदपुर में राजनीतिक हालात एक बार फिर चर्चा में हैं। गुरुवार की रात, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू और निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ़ बम सिंह के बीच बीड़ा विवाद हुआ।

जातिसूचक शब्दों का आरोप

राजेश सिंह ने आरोप लगाया है कि मूलचंद साहू ने उन पर हाथ से हमला किया और जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, बम सिंह ने सीतारामडेरा थाने में मूलचंद साहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

“तुम्हारे भाई की हिम्मत कैसे हुई चुनाव लड़ने की”

राजेश सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर घाट पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात मूलचंद साहू से हुई। उन्होंने शिष्टाचार के तहत अभिवादन करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वह नजदीक पहुंचे, मूलचंद साहू ने अचानक आक्रामक रुख अपना लिया और उन पर हमला कर दिया।

बिहारियों के सम्मान पर प्रहार का आरोप

बम सिंह का कहना है कि हमले के समय मूलचंद साहू ने उन्हें धमकी देते हुए कहा, “तुम बिहारी लोग पिछले 25 साल से हमारे तलवे चाटते आए हो और ऐसे ही आगे भी रहोगे। तुम्हारे भाई की हिम्मत कैसे हुई कि वह रघुवर दास और बहू पूर्णिमा साहू के खिलाफ चुनाव लड़ा।” उन्होंने सीधे तौर पर यह भी कहा कि यदि राजेश आगे विरोध करें तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और आरोपों की जांच की जा रही है। सत्यापन के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top