संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर उनकी माफी की मांग पर अड़ा है तो दूसरी तरफ विपक्ष भी अदाणी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर संसद में खूब हल्ला मचाए है। इस बीच आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई।

सद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष के नेता गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनिया, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता इस धरने में शामिल हैं। दरअसल, अदाणी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

राहुल गांधी जैसे ही लोकसभा में पहुंचे तो कई पत्रकारों द्वारा उनसे जे पी नड्डा के सवालों के जवाब मांगे गए। पत्रकारों ने राहुल से पूछा, ‘राहुल जी क्या आप एंटी नेशनल हैं, जे पी नड्डा ने आपके बारे में यह सब बातें कही है। हालांकि, राहुल ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। 

संसद की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

राहुल से माफी की मांग के बाद संसद में हुए हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज फिर स्थगित करनी पड़ी। दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- भाजपा खुद देशद्रोही 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी को देशद्रोही कहने पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद देशद्रोही हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा ने कभी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया और वे दूसरों को देशद्रोही कह रहे हैं। वे बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

जेपी नड्डा के बयान की निंदा 

खरगे ने आगे कहा कि क्या राहुल गांधी कभी देशद्रोही हो सकते हैं? क्या लोकतंत्र पर बहस करने वाले देशद्रोही हैं? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। वे राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका क्यों नहीं दे रहे हैं। 

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर आज जमकर हमला बोला है। उन्होंने राहुल को एंटी नेशनल बताया है और कहा कि वे राष्ट्रविरोधी टूलकिट का एक हिस्सा बन गए हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top