लातेहार में सौम्या मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, भ्रूण अवशेष मिलने पर दुकान बंद; संचालक गिरफ्तार

लातेहार में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

लातेहार रेलवे स्टेशन रोड स्थित सौम्या मेडिकल स्टोर पर शनिवार रात को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। उपायुक्त संदीप कुमार को मिली सूचना के आधार पर गठित टीम ने इस दुकान में जांच अभियान चलाया। प्रशासन को यह जानकारी मिली थी कि मेडिकल स्टोर में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। छापेमारी करने वाली टीम में सिविल एसडीओ दिनेश कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन विवेक विद्यार्थी, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

सौम्या मेडिकल स्टोर में जांच की कार्रवाई

जांच के दौरान टीम को दुकान में अवैध गर्भपात से जुड़े कई संकेत मिले। नगर पंचायत के कर्मियों को मेडिकल वेस्ट के एक प्लास्टिक बैग में लगभग पांच से छह महीने के भ्रूण के क्षत-विक्षत अवशेष मिले। इस जानकारी के बाद अधिकारियों को मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया, जिसके फलस्वरूप प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

भ्रून के अवशेषों की फोरेंसिक जांच

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया है। दुकान के संचालक सागर कुमार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद भ्रूण के अवशेषों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। प्रशासन इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई के लिए जुटा हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top