रजत कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत

रांची | सिनेमा हॉल के कर्मचारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की सूचना है. यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है. गुरुवार देर रात पैंटालून के सामने वाली गली में रेंट पर रहने वाले रजत कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. रजत रांची में एक सिनेमा हॉल में में कार्यरत था.

रजत कुमार के दोनों हाथ आगे की तरफ गमछे से बंधे हुए थे. इसलिए पुलिस के हर पहलू से जांच कर रही है. रजत के परिजनों ने भी पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि खिड़की से देखने पर रजत फंदे पर झूलता हुआ दिखा था. मौके पर उसके दोस्त पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. उसके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे नीचे उतारा.

हालांकि तब तक रजत की मौत हो चुकी थी. घर की चाबी भी रजत के पॉकेट से बरामद की गयी है. कमरे से बाहर निकलने का कोई दूसरा दरवाजा भी नहीं है. पुलिस के अनुसार कई लोग अपने हाथ को गमछे से बांधकर सुसाइड करने की कोशिश करते हैं, ऐसा पहले भी हो चुका है.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top