रामगढ़: 500 रुपए की घूस न देने पर पुलिस ने मछली व्यापारी के बेटे को पीटा, वीडियो हुआ वायरल!

रामगढ़ में पुलिस पर गंभीर आरोप

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक मछली व्यवसायी के बेटे के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पर आरोप है कि वाहन जांच के दौरान उन्होंने युवक से 500 रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री का कड़ा ऐक्शन

मुख्यमंत्री ने मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के एसपी ने एसडीपीओ को जांच का जिम्मा सौंपा है और जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। पुलिस की इस कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top