48 घंटे में हत्या के तीन बड़े चर्चित मामलों का किया खुलासा रांची पुलिश

Ranchi : रांची पुलिस ने 48 घंटे के दौरान हत्या के तीन बड़े चर्चित मामले का खुलासा किया है. बीते दिनों राजधानी रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है और इस हत्या की घटनाओं में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

अशोकनगर में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में शामिल आरोपी गिरफ्तार

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोकनगर रोड नंबर 4 में एक बुजुर्ग महिला की अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. इस मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए नरकोपी और लोहरदगा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी. यह घटना बीते 18 मार्च की है. अशोकनगर रोड नंबर-4 में रहनेवाले SBI के पूर्व DGM विजय कुमार सिन्हा की पत्नी मालविका सिन्हा घर पर अकेली थी. घर के अन्य सदस्य कुछ कार्य के लिए घर से बाहर गये थे. घर लौटने पर मालविका को कमरे में खून से लथपथ देखा. परिजनों ने देखा कि मालविका के शरीर पर चाकू से कई बार वार किये गये हैं. खून से लथपथ मालविका को उनके परिजन तुरंत हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

युवती की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

शहर के पंडरा इलाके में प्यार में धोखा के चक्कर में एक 15 साल की नाबालिक लड़की की हत्या कर दी गई थी. उसके प्रेमी ने ही टांगी से काट डाला था. घटना 18 मार्च की है. इस मामले में आरोपित प्रशांत तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि पंडरा डेलाटोली में रहने वाले प्रशांत तिर्की नाम के युवक का प्रेम प्रसंग 15 वर्षीय मंगरीता कुमारी से चल रहा था. वह संत कोलंबस स्कूल में दसवीं की छात्रा थी. प्रशांत तिर्की को सक था कि मंगरीता उसे प्यार में धोखा दे रही है, दूसरे लड़कों से उसके संबंध हैं. इस संदेह पर होली के दिन होली खेलने के बहाने  से अपने ही घर बुलाया और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी.

तुपुदाना में युवती की गोली मारकर हत्या

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल चौक से चांद बस्ती जाने वाले रास्ते में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार जिला के महुआडांड़ का रहने वाला वीरेंद्र मिंज और अनिकेत तिर्की शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से हत्या में उपयोग किए गए वाहन और हथियार बरामद किया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top