सेंट जेवियर्स कॉलेज का बड़ा फैसला! 3000 छात्रों की होगी दोबारा परीक्षा, रांची विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी

रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में लगभग 3000 छात्रों के फेल होने की खबर सामने आने के बाद छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन । छात्रों का कहना है कि उन्हें पहले पास होने की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम में बताया गया कि वे फेल हो गए हैं और उनका ‘ईयर बैक’ लग गया है।

छात्रों का विरोध प्रदर्शन

इस फैसले से नाराज़ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अक्टूबर 2025 में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की और परिणामों की पुनः समीक्षा की अपील की।

एबीवीपी नेताओं का हस्तक्षेप

विरोध की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेता, रांची महानगर मंत्री तुषार दुबे , कॉलेज पहुंचे और मामले की जानकारी लेने की कोशिश की।
हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने एबीवीपी के नेतागणों को कॉलेज परिसर में प्रवेश से रोक दिया। इससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद हंगामा हुआ।

यह भी पढे : Top 5 Colleges in Ranchi: रांची के 5 बेहतरीन कॉलेज

कॉलेज प्रबंधन का आश्वासन

हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने एबीवीपी नेताओं को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।
प्रबंधन ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय के साथ बैठक में सहमति बन गई है, जिसके तहत छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

नई परीक्षा की घोषणा

कॉलेज प्रबंधन और रांची विश्वविद्यालय ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि 17 नवंबर 2025 से पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी है। यह परीक्षा उन सभी छात्रों के लिए होगी जिन्हें इस परिणाम में फेल घोषित किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top