रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में एक साथ 4 बसें जलकर हुईं राख

रांची। शहर के कांटा टोली चौक स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार को 4 बस में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। चारों बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले बस पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। स्टैंड में आग लगने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी बस चालक अपनी गाड़ी को लेकर स्टैंड से भागने लगे। आग लगने की घटना के बाद बस के अंदर से जोरदार आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भाग रहे थे।

पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड के अंदर लगे CCTV की जांच की जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि किसी शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाने की घटना तो नहीं की गई है। बक़रीद का छुट्टी होने की वजह से बस स्टैंड में लोगों की संख्या काफ़ी कम थी। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई चश्मदीद नहीं मिला है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top