रांची के नमन राज पाहवा का जी-20 समिट में वक्ता के रूप में चयन हुआ

8 अप्रैल को दिल्ली में देंगे टैलेंट की तलाश विषय पर व्याख्यान,गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा यह समिट

रांची | गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल,रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी कर दिल्ली में बीसीए की पढ़ाई करने वाले कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड रांची के निवासी नमन राज पाहवा का 8 अप्रैल को दिल्ली के लिंगायस ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस में आयोजित जी-20 समिट में जन-भागीदारी वक्ता के रूप में चयन हुआ है.यह समिट सुबह 7 बजे से दूसरे दिन सुबह 7 बजे तक चलेगा.इस समिट में कुल तीन सौ बीस लोगों का चयन हुआ है और ये सभी 320 वक्ता चौबीस घंटे में 320 स्पीच देकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएंगे.नमन पाहवा को बीसीए करते हुए अभी महज तीन महीने ही हुए हैं और उसने इतने कम समय में ही अपनी एक विशिष्ट जगह बना ली है.बचपन से ही प्रतिभावान रहे नमन राज ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल और डांस में भी अपनी जगह बनाई उन्होंने डांस इंडिया डांस और बूगी वूगी में भी ऑडिशन दिया था.यही नहीं जी20 समिट की प्रायोजक कंपनी गोल्डन स्पेरोस की वेबसाइट भी नमन राज ने बनाई है. इस वक्त तो दिल्ली में अपने पढ़ाई के साथ-साथ वेबसाइट डिजाइनिंग में भी आगे बढ़ रहे हैं और अभी हाल ही में उन्हें वेबसाइट डिजाइनिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.अपने क्रेडिबिलिटी के चलते जाने-माने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता डॉ तिलक तंवर और आरजे आरती मल्होत्रा के साथ कार्य कर रहे हैं.जी20 समिट में वे जनभागीदारी वक्ता के रूप में वे टैलेंट की तलाश विषय पर अपने विचार रखेंगे.उनकी इस उपलब्धि पर पूरे झारखंड को गर्व है.बहवालपुरी पंजाबी समाज ने उनके चयन पर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top