किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुए रांची के युवा व्यवसायी अजय सिंह

अजय सिंह बारिश में भींगते हुए लाइव दिखा रहे हैं लंदन के बकिंघम पैलेस में राज्याभिषेक की तस्वीरें

रांची। राजधानी के युवा व्यवसायी अजय कुमार सिंह आज लंदन के बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुए। अपने फिल्म चलती रहे जिंदगी के शो मे लंदन गए हुए श्री सिंह को राज्याभिषेक में शामिल होने का न्योता मिला था। गांडीव से बात करते हुए श्री सिंह ने बताया कि आज पूरे लंदन में उत्सव सा माहौल है। बारिश के बावजूद लोग राजमहल की सड़क पर अपने नये राजा के दीदार के लिए उमड़ पड़े हैं। पूरे लंदन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राज्याभिषेक के बाद किंग चार्ल्स क्वीन के साथ बकिंघम पैलेस की बालकनी से लोगों को देखकर उत्साह से अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि श्री सिंह बताते हैं कि कुछ इलाकों में राज व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिली। देखें तस्वीरें…

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top