रणवीर सिंह ने कांटारा विवाद पर बिना शर्त माफी मांगी

रणवीर सिंह की माफी: कर्नाटक हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेंगे

मुंबई: आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच, अभिनेता रणवीर सिंह 10 अप्रैल 2026 को कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक हलफनामा पेश करेंगे। इस हलफनामे में वे फिल्म कांतारा 2 दैव दृश्य की मिमिक्री के लिए बिना शर्त माफी मांगेंगे। बताया जा रहा है कि फरवरी महीने में रणवीर के खिलाफ कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद अभिनेता पर एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी, जिसके चलते उन्होंने राहत के लिए उच्च न्यायालय का सहारा लिया।

रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर माफी

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, ‘मेरा मकसद ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय की सराहना करना था, जो हमारी संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, ‘यदि मेरी किसी टिप्पणी से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।’ इस पोस्ट के बाद कर्नाटक हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि अभिनेता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

कोर्ट में वकील का बयान

कोर्ट में रणवीर के वकील ने बताया कि वे अभिनेता को मैसूर के चामुंडी मंदिर जाकर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने के लिए मनाने का प्रयास करेंगे। इस पर शिकायतकर्ता के वकील प्रशांत मेथल ने तर्क दिया कि रणवीर की माफी एक दिखावटी कदम है, क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से माफी मांगी थी, न कि मौखिक रूप से। मेथल ने इसे वास्तविक पछतावे या हार्दिक माफी नहीं माना।

ऋषभ शेट्टी की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

दिलचस्प बात यह है कि कांतारा के निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म की कहानी और रणवीर के साथ सभी कलाकारों का प्रदर्शन बहुत ही उत्कृष्ट है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top