रेप पीड़िता ने थाने के बाहर दे दी जान…

घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की है. महिला ने मई ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसे धोखा दिया.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक रेप पीड़िता ने कथित तौर पर पुलिस थाने के बाहर आत्महत्या कर ली (Rape Victim Suicide Pilibhit UP). 27 साल की महिला की मौत इलाज के दौरान हुई. खबर है कि महिला ने अपने पड़ोसी पर रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी. इसके बाद पीड़िता ने दावा किया कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. अब अधिकारियों ने महिला के मौत की जांच के आदेश दिए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने मई ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसे धोखा दिया. दावा किया कि आरोपी करीब तीन साल पहले दुबई चला गया था और जब हाल ही में वो भारत लौटा तो उसने महिला से शादी करने से मना कर दिया. इसके बाद महिला ने पुलिस पर मामले में कोई कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए.

सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें पीड़िता थाने के SHO पर रेप आरोपी ने पैसे लेने के आरोप लगा रही है. महिला ने वीडियो में दावा किया कि SHO ने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने 6 नवंबर को थाने के बाहर ही आत्महत्या की कोशिश की. शुरुआती इलाज के बाद महिला को बरेली रेफर कर दिया गया. वहीं इलाज के दौरान 7 नवंबर को उसकी मौत हो गई.

पुलिस का क्या कहना?

इधर, पुलिस ने महिला के सभी आरोपों से इनकार किया है. पीलीभीत पुलिस के मुताबिक महिला को जब पता चला कि आरोपी ने दो महीने पहले चुपचाप शादी कर ली है तब उसने आत्महत्या की. पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी पिछले सात साल से रिश्ते में थे.

ये भी पढ़ें- इंटरव्यू लेने गई महिला पत्रकार की गोद में बैठ गए नेताजी… जाने पूरा मामला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने क्षेत्राधिकारी दीपक चतुर्वेदी को मामले की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top